उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने 17 दिनों में जारी किया परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444 पहुंचे, कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने प्रेसवार्ता में गिनाईं उपलब्धियां

दीपक अधिकारी 

हल्द्वानी 

– जुलाई सत्र में 48,444 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

– नेपाल तक पहुंचा विश्वविद्यालय, 18 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह

हल्द्वानी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम समय पर जारी करने और प्रवेश का दायरा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की हैं जुलाई 2026 सत्र की परीक्षाओं के बाद विश्वविद्यालय ने मात्र 17 दिनों में परिणाम घोषित किया, जबकि कुल प्रवेश बढ़कर 48,444 पहुंच गए। शनिवार को कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण की पहलों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई विश्वविद्यालय के अनुसार, जुलाई सत्र की परीक्षाएं 20 जुलाई से 27 अगस्त तक 80 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। केंद्रीय मूल्यांकन 13 सितंबर तक पूरा किया गया। इसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के करीब 300 शिक्षकों ने सहयोग किया। जुलाई 2025 में कुल 46,558 प्रवेश हुए थे, जो जुलाई 2026 में बढ़कर 48,444 हो गए। इस तरह 1,886 प्रवेशों की वृद्धि दर्ज की गई। नए प्रवेश भी 19,277 से बढ़कर 19,757 हो गए हैं। विश्वविद्यालय ने नेपाल के विद्यार्थियों के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है।पर्यावरण संरक्षण के तहत विश्वविद्यालय परिसर में ईज़ी चार्ज के सहयोग से ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है हरेला पर्व पर पौधरोपण भी किया गया विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, असाइनमेंट, परीक्षा प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराने के लिए 18 अक्टूबर को हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित होगा। विश्वविद्यालय का 21वां स्थापना दिवस 31 अक्टूबर को मनाया जाना प्रस्तावित है, जबकि दीक्षांत समारोह 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा प्रेसवार्ता में कुलसचिव खेमराज भट्ट, वित्त नियंत्रक सूर्यप्रताप सिंह, निदेशक सीका प्रो. गिरिजा प्रसाद पाण्डेय, निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं प्रो. एमएम जोशी, प्रभारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. आशुतोष भट्ट और प्रभारी प्रवेश डॉ. सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement