दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शिरकत की। इस दौरान कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। खास तौर पर महाभारत पर आधारित प्रस्तुति और उसमें दिखाए गए प्रभावों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। बच्चों की प्रतिभा देखकर कुमाऊं आयुक्त भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक समारोह बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार मंच बना। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने महाभारत पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के जरिए अपनी अभिनय क्षमता और मंच कौशल का प्रदर्शन किया बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि इन विद्यार्थियों का प्रदर्शन देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई। महाभारत जैसे विषय को इतने प्रभावशाली तरीके से मंच पर प्रस्तुत करना अपने आप में एक बड़ा अनुभव है।उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में अभिभावक कई बार व्यस्तता के चलते बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते, जिसके कारण बच्चों में मोबाइल की लत बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में स्कूलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने, रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं।





