उत्तराखंड:पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ जारी, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के टांगों में लगी गोली-देखे VIDEO

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

बदमाशों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अब उत्तर प्रदेश पुलिस के तर्ज पर काम कर रहे हैं. जनपद ऊधमसिंह

नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस का बेखौफ अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन लंगड़ा” जारी है. अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले बदमाशों के खिलाफ उधम सिंह नगर पुलिस सख्त अभियान चला रखा है इसी क्रम में शनिवार दिन रात पुलिस ने नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम बिसोटा में कुख्यात नशा तस्कर सुखविंदर उर्फ बिट्टू को मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है…पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया तस्कर सुखविंदर इससे पहले गिरफ्तारी के डर से पुलिस टीम पर एक बार जानलेवा हमला भी कर चुका है…दरअसल पुलिस ने नानकमत्ता में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास करने पर मोटरसाइकिल पर सवार शातिर बदमाश सुखविंदर उर्फ बिट्टू ने पुलिस टीम पर फायर खोल दिया,जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई और अपराधी को पुलिस की गोली लग गई,तलाशी के दौरान पुलिस ने घायल अपराधी के पास से अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाश के आपराधिक इतिहास के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement