उत्तराखण्ड हल्द्वानी : पटरानी सड़क हादसे में घायलों का तहसीलदार सचिन ने जाना हाल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ओखलकांडा ब्लॉक के पटरानी के पास हुए सड़क हादसे में एक लड़की की मौत हो गई थी जबकि 7 घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लाया गया है,कल देर रात तहसीलदार सचिन कुमार ने हॉस्पिटल जाकर घायलों का हाल जाना उन्होंने बताया घायलों की हालत अब ठीक है सभी को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए गए है बताया जा रहा है भीमताल से बिजली के पोल लेकर पिकप वाहन हरीशताल की ओर जा रहा था कि पिकप पटरानी के पास डेढ़ सौ फिट गहरी खाई में गिर गई जिसमे एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई थी जबकि 7 लोग घायल हो गए थे फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement