उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-नदी में डूबने से गढ़वाल विवि के दो छात्रों की मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

गढ़वाल विवि के तीन छात्र अलकनंदा नदी में नहाने गए थे। इस दौरान दो छात्र नदी में डूब गए।उत्तराखंड के श्रीनगर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अलकनंदा नदी में डूबने से गढ़वाल विवि के दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, एक बीफार्मा के छात्र को सकुशल निकाला गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, छात्र बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर गांव के बताए जा रहे हैं। छात्र गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement