हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर कार खाई में गिरी,चालक गंभीर -देखे-VIDEO

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी- नैनीताल से मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार एक पेड़ में अटक गई जिससे वाहन चला रहे राजीव लाल साह की जान बच गई।नैनीताल में ज्योलीकोट के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक नंबर बैंड के पास देर शाम एक आई10(i10)कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार तकरीबन एक सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। नैनीताल निवासी अपनी कार चला रहे 56 वर्षीय राजीव लाल साह घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस कर्मियो ने घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा मल्लीताल निवासी राजीव अपनी आई10 कार से शाम पांच बजे हल्द्वानी से नैनीताल को जा रहे थे जब उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। कार एक पेड़ के सहारे अटक गई जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।पुलिसकर्मी चनीराम, दीपक जोशी, विपिन चंद्र ने स्थानीय लोगों की मदद से रैस्क्यू किया बात दें कि बीते माह भी किच्छा का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से छह से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे। खतरनाक मोड़ पर पैरापिट नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement