विजिलेंस ने मारा छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते चिकित्सक गिरफ्तार

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हरिद्वार। जिले के रुड़की स्थित सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलेंस की टीम ने एक चिकित्सक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शनिवार देर रात छापेमारी कर विजिलेंस ने सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।सूत्रों के अनुसार 20 दिन पहले ही आरोपी चिकित्सक ने सिविल अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन की थी। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने चिकित्सक द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत विजिलेंस विभाग से की थी। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की।तय रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने डॉक्टर को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में मौके पर ही धर दबोचा। इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और मरीजों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *