नैनीताल-बागेश्वर समेत इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि उधम सिंह नगर, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में गरज- चमक के साथ तीव्र बारिश के दौरान होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहे हैं कुछ यही हाल शनिवार को भी रहा। देहरादून में रुक-रुक कर तीव्र बारिश का क्रम बना रहा। कई जगहों पर अचानक तेज बौछारें पड़ी तो कहीं पर एक बूंद भी नहीं गिरी। वहीं कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार को सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौली चल रही थी कभी तो चटक धूप निकलने के कारण लोगों के पसीने छूट गए तो कभी घने बदल छाने के बाद तेज बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। लगभग 1 घंटे तक कोई तेज बारिश से शहरी इलाके में चौक चौराहे जलमग्न हो गए और नाले ओवरफ्लो होकर सारी गंदगी सड़कों पर बहने लगी वहीं नैनीताल सहित आसपास के क्षेत्र में भी तीव्र बारिश के दौर हो रहे हैं। जिससे नदी नाले उफान पर आ गए है। पहाड़ी इलाकों में लोगों का जनजीवन बरसात के कारण प्रभावित हो रखा है। रविवार को भी देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश होने की संभावना है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज सुबह से ही बादलों ने डेरा जमा लिया है। इसके बाद एक बार फिर बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है। तेज बारिश के अलर्ट के चलते प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है पार्वतीय रास्तों में यात्रा न करने की अपील के साथ ही नदी और नालों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement