यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हल्द्वानी में जोरदार स्वागत

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक का हल्द्वानी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक रैली में शामिल हुए। तेज धूप के बावजूद युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ विशाल सिंह भोजक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया हल्द्वानी में आयोजित स्वागत रैली के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। रैली में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे संगठन की ताकत का प्रदर्शन भी नजर आया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में युवाओं की आवाज को मजबूत करने के लिए यूथ कांग्रेस लगातार काम कर रही है।इस मौके पर विशाल सिंह भोजक ने युवाओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *