रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कालाढूंगी। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर कालाढूंगी विधानसभा के प्रथम बूथ में भाजपा नेता श्री मनोज पाठक ने क्षेत्र की बहनों से अपनी कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाया। इस दौरान बहनों ने उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर श्री मनोज पाठक ने कहा कि “रक्षाबंधन केवल कलाई पर बंधने वाला एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव शक्ति और प्रेरणा का स्रोत रहा है। आज बहनों ने जिस आत्मीयता से रक्षासूत्र बांधकर मुझे आशीर्वाद दिया है, उसे मैं जीवनभर संजोकर रखूंगा।”उन्होंने कहा कि “बहनों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा करना प्रत्येक भाई का कर्तव्य है। मेरी विधानसभा की प्रत्येक बहन मेरे लिए परिवार का हिस्सा है और उनके सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना मेरा संकल्प है। बहनों का विश्वास मेरे लिए किसी भी राजनीतिक पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।”इस दौरान उपस्थित बहनों ने श्री मनोज पाठक के प्रति अपना स्नेह एवं विश्वास व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई बहनों ने आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें अपना समर्थन देने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वे चाहती हैं कि श्री मनोज पाठक को भाजपा का प्रत्याशी बनाकर कालाढूंगी विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर मिले बहनों के इस स्नेह और विश्वास पर श्री मनोज पाठक ने कहा कि “आप सभी बहनों का यह आशीर्वाद मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। आपके विश्वास को कभी कमजोर नहीं पड़ने दूंगा और जनसेवा के मार्ग पर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहूंगा।”अंत में श्री मनोज पाठक ने क्षेत्र की समस्त बहनों एवं परिवारजनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *