नियम तोड़ने पर ₹82,500 जुर्माना, 10 वाहन सीज, 3 चालक सलाखों के पीछे

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए गए अभियान में हल्द्वानी के मंगलपड़ाव और सदर बाजार क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में खड़े 38 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव गौरव जोशी और उनकी टीम ने राहगीरों व यातायात में बाधा डालने वाले वाहनों को हटवाते हुए चालकों पर सख्ती दिखाई। पुलिस ने अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 03 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए। जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 261 लापरवाह चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹82,500 का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 10 वाहन सीज किए गए और 03 चालकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग और नियम उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। साथ ही जनता से अपील की गई है कि वाहन हमेशा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, ताकि आपातकालीन सेवाओं को बाधा न पहुंचे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement