उत्तराखंड: 60 साल के बुजुर्ग ने मूकबधिर युवती से किया दुष्कर्म गर्भवती होने पर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग पर मूक बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। युवती के गर्भवती होने पर मामला सामने आया। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है पुलिस के अनुसार गांव में 35 वर्षीय अविवाहित मूकबधिर युवती रहती है। आरोप है कि 60 वर्षीय सुरेश ने युवती से तीन बार संबंध बनाए। जिसके बाद युवती के गर्भवती होने पर जब परिजनों ने पूछताछ की तो उसने आरोपी के बारे में बताया। बताया जा रहा है कि युवती गर्भवती है। करीब आठ माह का बच्चा गर्भ में है। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराया है।इधर, कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि युवती के गर्भवती होने का मामला आया है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। पुलिस ने अल्ट्रासाउंड कराया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement