रानीबाग में डेमोग्राफिक बदलाव के विरोध में विशाल जनसभा का ऐलान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में तीर्थ नगरी रानीबाग और इसके आसपास के क्षेत्रों में हो रहे निरंतर जनसांख्यिकीय परिवर्तन को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरी चिंता और असंतोष व्याप्त है। इसी मुद्दे को लेकर जय जिया माता संघर्ष समिति, रानीबाग द्वारा 25 मई को एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। यह जनसभा रविवार की सायं 4:00 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है संघर्ष समिति के अनुसार, रानीबाग जैसे शांत एवं धार्मिक नगर की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना में हाल के वर्षों में तेजी से बदलाव देखने को मिले हैं। जनसंख्या संरचना में असंतुलन और बाहरी लोगों की बढ़ती बस्ती स्थानीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक सामंजस्य के लिए खतरा बन रही है। समिति का कहना है कि यह केवल जनसंख्या वृद्धि का मामला नहीं, बल्कि क्षेत्रीय पहचान और पारंपरिक मूल्यों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है जय जिया माता संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सभी जागरूक नागरिकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे इस जनसभा में भाग लें और मिलकर एक स्पष्ट संदेश दें कि रानीबाग की सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनसभा पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित की जाएगी, ताकि प्रशासन और शासन को क्षेत्रवासियों की चिंता और भावनाओं से अवगत कराया जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement