नैनीताल – आगामी पर्यटन सीजन के चलते कैची धाम में ड्रोन से होगी यातायात व्यवस्था की निगरानी, IG रिधिम अग्रवाल ने लिया जायजा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल : आगामी पर्यटन सीजन के मद्देनज़र कुमायूँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिधिम अग्रवाल ने आज कैची धाम का दौरा कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रलाद नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक यातायात, डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, प्रमोद साह, भवाली निरीक्षक, वेद प्रकाश भट्ट, प्रभारी निरीक्षक भवाली, उमेश मलिक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आईजी रिधिम अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आने वाले पर्यटन सीजन के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से यातायात को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए आईजी ने बताया कि इस बार कैची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन की मदद से ट्रैफिक पर पैनी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होते ही तत्काल कार्रवाई की जा सके।कंट्रोल रूम से ट्रैफिक की मिनट-टू-मिनट मॉनिटरिंग होगी, जिससे वरिष्ठ अधिकारी सीधे स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत निर्देश जारी कर सकेंगे। साथ ही, अन्य विभागों से समन्वय कर व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे आईजी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तरह तैयार रखा जाए। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग दें, ताकि सभी को सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन का अनुभव मिल सके गौरतलब है कि बाबा नीब करोरी महाराज के धाम के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इस साल भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement