उत्तराखंड : मां ने सात माह की बेटी को टंकी में डुबोया हत्या का मुकदमा दर्ज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून में विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मावाला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक अवसाद से ग्रस्त एक महिला ने अपनी सात माह की बीमार बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक बच्ची के पिता मुंतजिर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां सादिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला का एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है।आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement