उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- प्रदेश में लाखों की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में उत्तराखंड में विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई बैठक में ₹1672.22 लाख की लागत से उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार में मुख्यालय की चेन लिंक फेंसिंग के कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही ₹1200 लाख की लागत से ऊधमसिंह नगर में फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण कार्य को भी मंजूरी मिली।इसके अतिरिक्त ₹2050 लाख की लागत से आईआईई सिडकुल, हरिद्वार के अपग्रेडेशन कार्य और ₹500 लाख के देहरादून में एक और फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण को स्वीकृति दी गई।मुख्य सचिव ने ₹2748.25 लाख की लागत से यूआईएडएफ कार्यक्रम के तहत देहरादून के धर्मपुर स्थित सुभाषनगर भारूवाला ग्रान्ट पेयजल योजना में टर्नर रोड आंशिक एवं भारूवाला ग्रान्ट वार्ड में 100 प्रतिशत पेयजल योजना के निर्माण को भी हरी झंडी दी।महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए ₹25,696.63 लाख की लागत से चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई इसके साथ ही ₹3026.65 लाख की लागत से राज्य आपदा न्यूनीकरण मद के तहत देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग के 25 किमी क्षेत्र में गलोगी के पास हो रहे भूस्खलन को रोकने हेतु सुरक्षात्मक कार्यों को भी स्वीकृति दी गई।बैठक में सचिव विनोद कुमार सुमन, विशेष सचिव खेल अमित सिन्हा सहित वित्त, पेयजल निगम, आपदा, और उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement