हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- पिथौरागढ़ से आ रही केमू बस वीरभट्टी के पास पलटी, मची चीख-पुकार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

भवाली हल्द्वानी हाईवे पर केमयू की यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है जानकारी के अनुसार आज बुधवार को अल्मोड़ा भवाली हल्द्वानी हाईवे पर दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर एक यात्री बस पलट गई। इस हादसे में बहुत से यात्रियों को चोटें आई हैं।पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही की यात्री बस के ब्रेक फेल हो जाने से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बस चालक शंकरनाथ की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। यह बस वीरभट्टी के पास मार्ग पर ही पलट गई। बस में चालक परिचालक सहित तकरीबन 30 लोग सवार थे। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई जिनको केमू की अन्य बस से हल्द्वानी को भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि वीरभट्टी पुल से पहले उक्त बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए जिस कारण बस अनियंत्रित अवस्था में आ गई लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तो बस को पोल पर टकराकर रोकने की कोशिश की और इस दौरान बस मोटर मार्ग पर ही पलट गई। गनीमत रही की मामूली चोटों के साथ अधिकांश यात्री सकुशल बच निकले किसी भी यात्री को गंभीर चोटे नहीं आई। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और यातायात को सुचारु किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement