हल्द्वानी: छापेमारी में मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानें सील

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर हुई इस छापेमारी में तीन मेडिकल स्टोर्स में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते उनके सेल-पर्चेज को अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया गया।औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि जांच के दौरान मेडिकल स्टोर्स के अभिलेखों में गड़बड़ियां सामने आई हैं। अब तक तीन मेडिकल स्टोर्स की जांच की जा चुकी है, और अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।फिलहाल मामले की जांच जारी है, और विभाग ने संकेत दिया है कि आगे भी इसी तरह की छापेमारी की जाएगी। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य मेडिकल स्टोर्स संचालकों में हड़कंप मच गया है। औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और अनियमितता मिलने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement