हल्द्वानी: SDM राहुल शाह पहुंचे एसटीएच, घायलों का जाना हालचाल, चिकित्सा व्यवस्था का लिया जायजा, परिजनों को दी सांत्वना

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: कालाढूंगी क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर और विस्फोट की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह ने तत्परता दिखाते हुए सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने सभी घायलों से बातचीत की और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न हो और समुचित चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, उन्होंने घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया इस दौरान उनके साथ तहसीलदार मनीषा बिष्ट और कुलदीप पांडे भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए बर्न आईसीयू की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया प्रशासन की ओर से घायलों को चैरिटी फंड से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घटना को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement