उत्तराखंड: पंतनगर विवि में पीएचडी छात्र की हृदय गति रुकने से मौत

दीपक अधिकारी

अधिकारी

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय में पीएचडी द्वितीय वर्ष के एक छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान हर्षित जानी (30), निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। वह विवि के चितरंजन भवन-2 छात्रावास के कमरा नंबर 27 में रह रहा था।बताया जा रहा है कि हर्षित को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। विवि चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. विजय विश्वास के अनुसार, संभवतः पेसमेकर में किसी तकनीकी खराबी के चलते उसकी हृदय गति रुक गई। साथी छात्रों द्वारा बेहोशी की हालत में छात्र को विश्वविद्यालय चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हालांकि, मृत्यु की पुष्टि एवं वास्तविक कारण जानने के लिए शव को जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया है। पुलिस एवं विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। विश्वविद्यालय परिसर में इस घटना के बाद शोक की लहर है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement