हल्द्वानी: नर्स की आत्महत्या मामले में रिश्तेदार गिरफ्तार, 10 साल से था दोनों में संपर्क

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी स्थित एक हॉस्पिटल में कार्यरत महिला नर्स द्वारा अपने निवास स्थान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। थाना हल्द्वानी में दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया मामले की जांच के लिए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, मोबाइल फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई। एक व्यक्ति जो कि थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद का है जो मृतका का दूर का रिश्तेदार था तथा पिछले 10-12 वर्षों से संपर्क में था। जब कि मृतका की तीन वर्ष पूर्व शादी हो चुकी थी।आरोपी द्वारा मृतका के साथ कई बार झगड़ा एवं मारपीट की गई तथा मृतका से ऑनलाइन पैसे भी लिए जाते थे। आरोपी मृतका पर विवाह के लिए दबाव बना रहा था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर मृतका ने आत्महत्या कर ली। आरोपी मोहम्मद हारून 27 वर्ष पुत्र मोहम्मद इशहाक, निवासी- ग्राम मुनीमपुर थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement