डबल मर्डर केस का फरार आरोपी सन्नी मांगड़ गिरफ्तार, तमंचा बरामद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस के फरार चल रहे मुख्य आरोपी सन्नी मांगड़ को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत रुद्रपुर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बिलासपुर स्थित विशारतनगर गुरुद्वारे के पास से वांछित को धर दबोचा। सन्नी मांगड़ घटना के दिन से ही फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही थी। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। पुलिस को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान सन्नी की निशानदेही पर एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सन्नी मांगड़ इससे पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में जेल जा चुका है। इस डबल मर्डर केस से जुड़े सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी विशाल हुड़िया अब भी फरार है। सन्नी मांगड़ को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement