मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विचारों से प्रेरित होकर मातृशक्ति को सर्वप्रथम मानते हुए मनोज पाठक ने छड़ैल में आयोजित किया ‘जनमंथन’

दीपक अधिकारी 

हल्द्वानी 

 

मातृशक्ति से किया आह्वान – ‘कल का कालाढूंगी कैसा हो सैकड़ों महिलाओं एवं प्रबुद्धजनों ने कालाढूंगी विधानसभा की प्रगति के मुद्दों पर रखे विचार, समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

हल्द्वानी/छड़ैल, कालाढूंगी ।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विचारों से प्रेरित होकर तथा मातृशक्ति को सर्वप्रथम मानते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मनोज पाठक ने आज कालाढूंगी विधानसभा के हल्द्वानी ब्लॉक अंतर्गत छड़ैल में ‘जनमंथन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की मातृशक्ति से विशेष आह्वान करते हुए संवाद का विषय रखा – ‘कल का कालाढूंगी कैसा हो कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय मातृशक्ति, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जनमंथन के दौरान क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के भविष्य तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। मातृशक्ति ने अपने अनुभवों, अपेक्षाओं एवं सुझावों के माध्यम से कालाढूंगी के बेहतर भविष्य की परिकल्पना को साझा किया इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विचारों और महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेते हुए हमारा प्रयास है कि विकास की प्रत्येक चर्चा में मातृशक्ति की सहभागिता को प्राथमिकता मिले। किसी भी क्षेत्र के विकास की कल्पना मातृशक्ति के विचारों, अनुभवों और सहभागिता के बिना अधूरी है उन्होंने कहा कि ‘कल का कालाढूंगी कैसा हो’ यह केवल एक सवाल नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प है। कालाढूंगी का विकास जनता की अपेक्षाओं, सुझावों और सक्रिय सहभागिता के आधार पर होना चाहिए। जनमंथन का उद्देश्य भी यही है कि समाज के प्रत्येक वर्ग की बात सुनी जाए और सकारात्मक विचारों को विकास की दिशा से जोड़ा जा कार्यक्रम के समापन अवसर पर मनोज पाठक द्वारा समाज के बीच रहकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अपने परिश्रम, सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व से समाज को नई दिशा देने वाली महिलाओं का सम्मान वास्तव में समाज की सकारात्मक सोच और संस्कारों का सम्मान है कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति एवं प्रबुद्धजनों ने जनमंथन की इस पहल की सराहना करते हुए अपने विचारों एवं सुझावों के माध्यम से कालाढूंगी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने की भावना व्यक्त की अंत में मनोज पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मातृशक्ति, प्रबुद्धजनों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और सहभागिता ही जनसेवा के संकल्प को निरंतर मजबूती प्रदान करती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement