पैरोल पर रिहा सिद्धदोष बंदी सुखविंदर गिरफ्तार, गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल लिया था पता

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

काशीपुर पुलिस का अभियान जारी, अब तक चार दोषी दोबारा सलाखों के पीछे

काशीपुर। कोविड काल में पैरोल पर रिहा हुए सिद्धदोष बंदियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में काशीपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। उपकारागार से पैरोल पर बाहर आए सिद्धदोष बंदी सुखविंदर सिंह को पुलिस ने कचनालगाजी क्षेत्र से गिरफ्तार कर उपकारागार हल्द्वानी में दाखिल कराया है।पुलिस की छानबीन में सामने आया कि सुखविंदर गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने वास्तविक पते से हटकर धनौरी क्षेत्र में निवास कर रहा था। वह मूल रूप से ब्लॉक नंबर 5, इंद्र कॉलोनी, प्रेम दीप होटल के पास, रामनगर रोड, थाना काशीपुर का निवासी है।पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत काशीपुर पुलिस पहले ही तीन अन्य पैरोल पर रिहा दोषियों आलोक कश्यप, सूरज, और सावेज को गिरफ्तार कर चुकी है। इस पूरे अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर द्वारा की जा रही है, जबकि गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement