नैनीताल: राज्यपाल ने पर्यटन दबाव और ट्रैफिक समस्या पर जताई चिंता, समाधान को लेकर कुमाऊं कमिश्नर और IG से की चर्चा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन, नैनीताल में कुमाऊं मंडल और नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की प्रशासनिक, विकासात्मक और पर्यटन संबंधी स्थिति की समीक्षा की राज्यपाल ने सर्वप्रथम कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात कर मंडल से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यटन सीजन के चलते नैनीताल में भारी पर्यटक दबाव देखा जा रहा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने इस स्थायी समस्या के समाधान के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए राज्यपाल ने यह भी कहा कि नैनीताल के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाना चाहिए, ताकि पर्यटकों का दबाव विभाजित होकर पर्यटन विकास संतुलित रूप से सुनिश्चित किया जा सके इसके बाद राज्यपाल ने आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसहभागिता, बेहतर समन्वय और तकनीक के समुचित उपयोग से नैनीताल को एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य करें।

Advertisement
Advertisement