शादी में जा रहा डस्टर कार वाहन 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, 12 वर्षीय बच्चे की मौत, 7 घायल देवदूत बनकर किया चिकित्सकों घायलों का उपचार प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक भी जुटे उपचार में शहर रामनगर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड के रामनगर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक डस्टर कार वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा,यह हादसा सल्ट ब्लॉक के रसिया महादेव बीरुखाल के पास हुआ,बोलेरो वाहन दिल्ली से रसिया महादेव जा रहा था, जिसमें सवार सभी लोग एक ही परिवार से संबंधित बताई जा रहे हैं और एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे हादसे में 12 वर्षीय अभी गुंसाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य सात लोग घायल हो गए हैं जिसमें कार चालक भी शामिल है,घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से रामनगर के रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. आपको बता दें कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद रामनगर सरकारी अस्पताल के सभी चिकित्सा एवं स्टाफ अलर्ट हो गया था सीएमएस डॉक्टर बीके टम्टा ने सभी स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे घायलों के अस्पताल आते ही अस्पताल में तैनात चिकित्सक एवं स्टाफ देवदूत की तरह पूरी टीम भावना के साथ घायलों के उपचार में जुट गया तो वही रामनगर के प्राइवेट अस्पताल बृजेश हॉस्पिटल के एमडी डॉ अभिषेक अग्रवाल भी स्वयं घायलों के उपचार करने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच गए जहां उन्होंने मौजूद घायलों का उपचार भी किया प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है, जिससे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
कार में सवार सभी लोग आपसी रिश्तेदार थे,इनमें से कुछ लोग रसिया महादेव के मूल निवासी हैं, जबकि अन्य रुद्रपुर और दिल्ली से आए थे,ये सभी लोग रसिया महादेव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.
हादसे में घायल लोगों के नाम इस प्रकार हैं:
रुचि (36 वर्ष)
अंशिका (21 वर्ष)
मीनाक्षी (35 वर्ष)
सृष्टि (13 वर्ष)
रुही (6 वर्ष)
देवांश (4 वर्ष)
आशीष गोसाई (37 वर्ष)
इनके अलावा, 12 वर्षीय अभी गोसाई की इस दर्दनाक हादसे में मृत्यु हो गई.
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों बाहर निकालने में मदद की।
वहीं, रामनगर संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विनोद कुमार टम्टा ने बताया कि,हमारे द्वारा सभी घायलों का तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया है जिनकी स्थिति गंभीर है, उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है,अन्य अस्पतालों से भी चिकित्सकों को बुलाया गया है, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है, स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और ड्राइवरों की निगरानी के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे ऐसे हादसों को रोका जा सके।
यह हादसा एक बार फिर पर्वतीय सड़कों की चुनौतीपूर्ण स्थिति और सावधानीपूर्वक ड्राइविंग की आवश्यकता की याद दिलाता है.

वाइट नम्बर दो डॉ विनोद कुमार टम्टा(सीएमएस रामनगर अस्पताल)

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement