उत्तराखंडः बांग्लादेश में मुस्लिम पति, देहरादून में भूमि शर्मा बन बबली खातून ने हिन्दू से की शादी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। देहरादून पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनमें से एक महिला ने भारत आने के बाद फर्जी दस्तावेज बनवाकर हिंदू नाम ‘भूमि शर्मा’ अपना लिया था। पुलिस को उसके पास से नकली आधार, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मिले, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस जांच में सामने आया कि कोविड काल के दौरान महिला अवैध रूप से बॉर्डर पार कर भारत आई थी। यहां उसने अपने वास्तविक नाम बबली खातून से पहचान छुपाते हुए ‘भूमि शर्मा’ नाम से दस्तावेज बनवाए और देहरादून में ही एक हिंदू युवक से विवाह कर लिया। पूछताछ में उसके द्वारा अपना असली नाम बबली खातून पत्नी मो- मुनजु बताया गया, जिसके कब्जे से पुलिस को भूमि शर्मा के नाम के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड , वोटर आईडी व अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज व बबली बेगम के नाम से एक बाग्लादेशी आईडी प्राप्त हुई।गंभीर धाराओं में FIR दर्ज करते हुए पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में उसकी मदद की। वहीं दूसरी बांग्लादेशी महिला, जो वर्ष 2023 में अवैध रूप से भारत आई थी और मजदूरी का काम कर रही थी, उसे हिरासत में लेकर डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकारी दिशानिर्देशों के तहत उसे जल्द बांग्लादेश भेजा जाएगा।ऑपरेशन कालनेमि के दौरान जनपद में अब तक अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि फर्जी दस्तावेज बनाकर रहने वाले 8 नागरिकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement