हल्द्वानी : विधायक सुमित ने स्टेडियम और गौला पुल का किया निरीक्षण,एनएचआई के अधिकारियों के प्रति जताई कड़ी नाराजगी…

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज आपदा प्रभावित गौलापार स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम और बनभूलपुरा स्थित गौला पुल का तहसीलदार सचिन कुमार,सिंचाई विभाग, गौलापार क्षेत्र के ग्रामीणों और बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस संगठन के नेताओं के साथ निरीक्षण किया सबसे पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया जहां पर जमीन का बड़ा हिस्सा भू कटाव में चला गया है और स्टेडियम को खतरा हो रहा है, ऐसे में उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्टेडियम को बचाने के लिए इस बार मजबूत प्रयास करने होंगे क्योंकि पूर्व के महीना में किए गए सिंचाई विभाग द्वारा कार्य आपदा में क्षतिग्रस्त हो गए हैं इस पर विधायक ने अपनी नाराजगी जाहिर की विधायक सुमित स्टेडियम निरीक्षण के बाद गौला पुल भी गए जहा उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों की जमकर क्लास ली उन्होंने कहा कुछ वर्ष पहले गौला पुल का पुस्ता आपदा में टूट गया था जिसकी मरम्मत के लिए 9 करोड़ से अधिक रुपए लगे और पुल इस बार की बरसात में टिक नहीं पाया और फिर से गौला पुल पुस्ता टूट गया जिसके लिए एनएचआई और जिला प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है विधायक सुमित ने कहा इस संबंध में वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात करेंगे ताकि दोनों ही समस्याओं पर एक मजबूत हल निकाला जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement