उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर विकास भगत के नेतृत्व मे 61 युवाओं ने किया रक्तदान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज बैलपड़ाव बन्दरजुडा गुरुद्वारा साहिब मे युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन के अवसर पर रक्तदान किया और मुख्यमंत्री धामी को जन्म दिन की शुभकामनायें दी।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हमेशा जन कल्याण और युवाओं के कल्याण के लिये जुटे रहते है और युवा इस बात से प्रभावित रहते हैं। इसी क्रम में युवाओं द्वारा कालाढूंगी विधानसभा के यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि युवाओं ने लगातार सरकारी विभागों में जारी रिकार्ड भर्ती के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कोटाबाग मंडल अध्यक्ष जोगा मेहरा, कालाढूंगी मंडल अध्यक्ष विक्रम जतवाल, कृपाल सिंह,गीता कुंवर,तान्या आर्य,अनुभा शर्मा,सचिन मेहरा,सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी, विनोद बुडलाकोटी,हरीश मेहरा,कुंदन बसेड़ा,दीपा ढोडियाल,सुरेन्द्र बोरा,डूंगर मेहरा, लवप्रीत सिंह,बेअत सिंह, सुमित जोशी, हरदेव सिंह, मालकीत सिंह, हरप्रीत सिंह, करण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement