ग्राम सभा कमलुवागाजा मेहता से ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी नरेंद्र भंडारी ने जागेश्वर धाम में महादेव का लिया आशीर्वाद अपनी जनता और गांव के विकास के लिए किया पाठ और लिया संकल्प

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ग्राम सभा कमलुवागाजा मेहता से ग्राम प्रधान प्रत्याशी नरेंद्र भंडारी ने जागेश्वर धाम में महादेव का लिया आशीर्वाद अपनी जनता और गांव के विकास के लिए किया पाठ और लिया संकल्प वही ग्राम सभा कमलुवागाजा मेहता की सभी भावी जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने इस बेटे को सेवा का अवसर प्रदान कर गांव का विकास करने के लिए मौका जरूर दे ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी नरेंद्र भंडारी ने चुनाव निशान मिलते ही अपना जनसंपर्क तेज किया वह लोगों से अपील भी करते हुए कहा कि अनानास के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर भारी मतों से मुझे विजय बनाएं मेरी जीत संपूर्ण ग्रामीण की जीत होगी जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं मैं लोगों से भरोसा जताता हूं कि आने वाले समय पर मैं गांव का विकास करूंगा और गांव में होने वाले विकास कार्यों पर बढ़-चढ़कर भाग लूंगा वहीं इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से संवाद स्थापित किया और आशीर्वाद लिया नरेंद्र भंडारी ने विशेष रूप से बुजुर्गों, माताओं और युवाओं से मिलकर उनका विश्वास जीतने की कोशिश की उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। ग्रामीणों ने भी उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया और बदलाव की उम्मीद जताई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement