हल्द्वानी: रमेश जोशी ने कमलुवागांजा मेहता से निकाला विशाल जुलूस, उमड़ी भारी भीड़

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी रमेश जोशी जिनका चुनाव निशान ( कार ) है आज कमलुवागांजा मेहता से एक विशाल जुलूस निकालकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया । इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसने रमेश जोशी की जीत को सुनिश्चित करने का संदेश दिया।जुलूस का आयोजन कमलुवागांजा मेहता के विभिन्न हिस्सों तक हुआ, जिसमें ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार रमेश जोशी के समर्थकों ने नारेबाजी और उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज की रमेश जोशी ने इस दौरान क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुनते हुए अपने विजन को साझा किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, और ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि लाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।जुलूस में शामिल स्थानीय लोगों समेत ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओं के इस सैलाब ने रमेश चन्द्र जोशी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय ग्रामीणों ने उनके प्रचार अभियान में विगत एक माह से उनके साथ लगातार बिना रुके चल रहे है। सभी ने रमेश चन्द्र जोशी के चुनाव चिन्ह ( कार ) पर मतदान करने की अपील की और क्षेत्र के विकास के विजन को जनता के सामने रखा जुलूस के दौरान रमेश जोशी ने कहा, “मेरा उद्देश्य कमलुवागांजा मेहता क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान के लिए काम किया है, और मैं आप सभी के समर्थन से इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” उन्होंने स्थानीय लोगों से एकजुट होकर समर्थन देने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मतदान करने की अपील की जुलूस में कहा कि उनकी जीत न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे ग्राम के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगी। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, क्षेत्र में चुनावी उत्साह अपने चरम पर है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement