विवाह समारोह संयुक्त संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक नवीन पांडे सन्नू सह संयोजक रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में आज हल्द्वानी बैंड एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक हुई क्या कुछ रहा उसे बैठक में खास

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

विवाह समारोह संयुक्त संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक नवीन पांडे सन्नू सह संयोजक रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में आज हल्द्वानी बैंड एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विवाह समारोह संघर्ष समिति के प्रस्ताव जो कि रात्रि 10 बजे बाद सड़क पर बैंड ना बजाने और 90 प्रतिशत पैमेंट कार्य होने से पूर्व किये जाने पर ही बैंड उपलब्ध कराने को लेकर सहमति हुई, साथ ही बैंड एसोसिएशन के अध्यक्ष उसान हुसैन ने कहा कि हल्द्वानी बैंड एसोसिएशन इस वर्ष से हल्द्वानी शहर के प्रमुख धार्मिक कार्यों में संगठन की ओर से बैंड की सेवा निशुल्क देंगे।इसकी सुरुवात इस वर्ष प्राचीन शिव सेवा समिति की ओर से श्री राम बारात के आयोजन में की जाएगी।बैठक का संचालन समिति के सदस्य एवं टैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा किया गया।बैठक में बैंड एसोसिएशन के महामंत्री शाकिर अली पंजाब बैंड, सचिव सफीक गुलाब बैंड, कोषाध्यक्ष तौफीक अहमद, कल्लू मास्टर ताज बैंड, नावेद, भूरा भाई, शाहिद अहमद, जावेद, अफजाल, शकील,, शाहिद अहमद, नसीर अहमद, दानिश, जीशान सहित बैंड एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement