एक दिवसीय रैपिड टूर्नामेंट में तेजस ने मारी बाजी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

 

रविवार 22 सितंबर को नैनीताल में आयोजित एक दिवसीय इंटर स्कूल रैपिड शतरंज प्रतियोगिता की अंडर 9 कैटेगरी में 7 वर्षीय तेजस तिवारी विजयी हुए है ।

 

प्रतियोगिता का आयोजन पर्वतीय सांस्कृतिक समिति (रजि.) द्वारा

गोवर्धन हॉल , नैनीताल में किया गया ।

 

दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी में कक्षा 1 के छात्र तेजस ने 6 राऊंड के टूर्नामेंट में सभी 6 मैच जीतकर अपने नाम को सार्थक करा है ।

 

ज्ञात रहे कि हल्द्वानी की शतरंज प्रतिभा तेजस ने अभी हाल ही में मैसूर के आयोजित राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन कर अपने शहर और प्रदेश को गौरवान्वित किया था ।

 

तेजस तिवारी की सफलता पर दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर समित टिक्कू, एकेडमिक निदेशक स्मृति टिक्कू , प्रधानाचार्य रुपक पांडे , प्रबलीन सलूजा , किशन तिवारी , नीरज साह ने शुभकामनाएं दी है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement