हल्द्वानी: युवक ने गौला पुल से नदी में लगाई छलांग थमी सांसे…

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद मौके पर हड़कम मच गया। वहीं वहां से गुजर रहे लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद तत्काल मोके पर बनभूलपुरा थाना पुलिस पहुंची। और स्थानीय लोगों की मदद से युवक का रेस्क्यू कर उसको बाहर निकाला गया पुलिस द्वारा युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया है। जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। क्योंकि इतनी ऊपर से छलांग लगाने से युवक को गंभीर चोटें आई है जानकारी के अनुसार युवक उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने उफान में आ रही गौला में गुरुवार को लगभग 5:30 पर छलाँग लगा दी। लेकिन युवक पानी की जगह पत्थरों में जा गिरा। जिसके बाद युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई है। फिलहाल युवक ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। और युवक की पहचान क्या इसके लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement