IANETL-2026 का भव्य समापन, नर्सिंग शिक्षा में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर

दीपक अधिकारी 

हल्द्वानी 

एमआईईटी कुमाऊँ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हल्द्वानी में आयोजित International Conference on Innovative Approaches in Nursing Education for Excellence in Teaching & Learning (IANETL-2026) का तीन दिवसीय आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिन नर्सिंग शिक्षा में नवाचार, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, वैज्ञानिक अनुसंधान और जैव सुरक्षा के महत्व पर विशेष चर्चा की गई कार्यक्रम का शुभारंभ एसजीटी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री सुबजोत बलान नमथ द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात नर्सिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष श्री शेखर सुंथा ने उन्हें सम्मानित किया। श्री नमथ ने प्रातः 9:30 से 11:00 बजे तक “Integrating Nursing Modules Through Innovative Approaches” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने नर्सिंग शिक्षा में नवीन शिक्षण पद्धतियों के समावेश तथा शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में नवाचार की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रातः 11:00 से 11:30 बजे तक हाई टी का आयोजन किया गया।

समापन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज (GMC), हल्द्वानी के प्राचार्य प्रो. डॉ.अजय कुमार आर्य मुख्य अतिथि तथा उत्तराखंड काउंसिल फॉर बायोटेक्नोलॉजी (UCB) के निदेशक प्रो. डॉ.संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एमआईईटी कुमाऊँ के प्रबंध निदेशक डॉ. बी. एस. बिष्ट और निदेशक डॉ. तरुण कुमार सक्सेना भी समारोह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. 

डॉ. अजय कुमार आर्य को एमआईईटी कुमाऊँ के प्रबंध निदेशक डॉ. बी. एस. बिष्ट ने सम्मानित किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ.संजय कुमार को एमआईईटी कुमाऊँ के निदेशक डॉ. तरुण कुमार सक्सेना ने सम्मानित किया।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. बी. एस. बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा नर्सिंग शिक्षा के महत्व, कुशल एवं प्रशिक्षित नर्सों की आवश्यकता और सम्मेलन की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात प्रो. डॉ.संजय कुमार ने सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जैव सुरक्षा (Biosafety) तथा वैज्ञानिक अनुसंधान में इसकी भूमिका पर चर्चा की। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ.अजय कुमार आर्य ने अपने संबोधन में चिकित्सा विज्ञान के विकास, नर्सिंग शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका और ऐसे सम्मेलनों के माध्यम से ज्ञान एवं अनुभव साझा करने के महत्व पर जोर दिया।

समापन समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ शोध-पत्र प्रस्तुति और सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति के लिए प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रतिभागियों की शोध क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में एमआईईटी कुमाऊँ के निदेशक डॉ. तरुण कुमार सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सभी वक्ताओं, सम्मेलन आयोजकों, विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की तीन दिवसीय IANETL-2026 सम्मेलन ने नर्सिंग शिक्षा में नवाचार, आधुनिक तकनीक, प्रभावी शिक्षण पद्धतियों और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अपने विचार और अनुभव साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। सम्मेलन का समापन नर्सिंग शिक्षा को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक बनाने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement