हल्द्वानी : फेंसिंग प्रतियोगिता में हुई अव्यवस्था का कमिश्नर दीपक रावत ने लिया संज्ञान,सारी व्यवस्था हुई चाक चौबंद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में कल हुई अव्यवस्थाओं को लेकर ऑल इंडिया फेंसिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता ने खेल विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए थे प्रतियोगिता के दौरान कूलिंग सिस्टम खराब होने से कई खिलाड़ी बेहोश हो गए थे जिससे आयोजन पर सवाल खड़े हो गए मामले का संज्ञान लेते हुए सचिव मुख्यमंत्री एवं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने देर रात तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाईं। आज सुबह वे स्वयं स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं फेंसिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कमिश्नर दीपक रावत का आभार जताया पत्रकारों से बातचीत में कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि सीएम पुष्कर धामी के निर्देश है खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए,स्टेडियम में लगे बड़े उपकरणों का एएमसी करवाना बेहद जरूरी है ताकि खेलों का बेहतर आयोजन हो सके और स्टेडियम का रखरखाव अच्छे से हो। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement