वर्ल्ड हार्ट डे पर डॉ. की सलाह, संतुलित आहार और व्यायाम ही सुरक्षा कवच।भागदौड़ भरी जिंदगी बढ़ा रही हार्ट अटैक का खतरा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

29 सितंबर को दुनिया भर में लोगों को जागरूक करने के लिए वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता हे।इस मौके पर शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश पंत ने बताया कि बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ हृदय के लिए जीवनशैली में सुधार बेहद ज़रूरी है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान और शराब से परहेज़ तथा तनावमुक्त जीवनशैली ही हार्ट डिज़ीज़ से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।डॉ. पंत ने यह भी बताया कि अगर किसी व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आता है तो सबसे पहले घबराना नहीं चाहिए। मरीज को आरामदायक स्थिति में लिटाएं, अगर संभव हो तो तुरंत सीपीआर दें और बिना समय गंवाए नज़दीकी अस्पताल पहुंचाएं। सही समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा से जीवन बचाया जा सकता है। डॉ पंत ने यह भी बताया कि आज के छोटे बच्चे चाइनीस फूड और जंक फूड पर डटे रहते हैं जो कि इस बीमारी को बुलावा देने जैसा है, इसलिए छोटे बच्चों को जंक फूड से बचा कर रखें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement