हल्द्वानी : नगर निगम को स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी/देहरादून – स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हल्द्वानी नगर निगम द्वारा चलाए गए व्यापक स्वच्छता अभियान को प्रदेशभर में प्रशंसा मिल रही है। “1 दिन, 1 घंटा, श्रमदान” की थीम के तहत 132,400 नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर नगर निगम ने एक नई मिसाल कायम की है इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए आज देहरादून स्थित शहरी विकास निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त ऋचा सिंह और महापौर गजराज बिष्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया मुख्यमंत्री ने कहा, “हल्द्वानी नगर निगम ने जिस तरह से आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। यह अभियान न केवल एक सामाजिक संदेश है, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी की भी मिसाल है यह स्वच्छता पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू होकर महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक जारी रहेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान, जन जागरूकता कार्यक्रम और श्रमदान गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement