श्रद्धेय भगत सिंह कोश्यारी जी के जन्मदिवस पर ‘गाँव के गौरव’ सम्मान समारोह का आयोजन

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पूर्व महामहिम राज्यपाल महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रजीवन के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय श्री भगत सिंह कोश्यारी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम सभा चाँदपुर मायारामपुर में “गाँव के गौरव” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री मनोज पाठक द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री मनोज पाठक ने कहा कि श्रद्धेय कोश्यारी जी का सम्पूर्ण जीवन समाज, राष्ट्र और उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि समाज के उन अनाम नायकों के सम्मान के रूप में मनाया जाना चाहिए जो निस्वार्थ भाव से लोकसेवा में लगे हुए हैं कार्यक्रम में भगवान शिव के अनन्य भक्त कांवड़ियों का सम्मान किया गया, जो कठिन यात्राएँ कर गंगाजल लाकर धर्म और संस्कृति की अलख जगाते हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की रक्षा में दिन-रात कार्य करने वाली आशा कार्यकर्त्रियों और आंगनबाड़ी बहनों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही भारत माता की रक्षा के लिए अपना यौवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों, शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को “गाँव का गौरव” सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि श्रद्धेय भगत सिंह कोश्यारी जी के प्रति जनता का स्नेह, सम्मान और विश्वास आज भी उतना ही मजबूत है। उपस्थित जनसमूह ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं शतायु जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे निरंतर समाज को अपना मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करते रहें श्री मनोज पाठक ने कहा कि कोश्यारी जी जैसे तपस्वी जननेता समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके विचार, उनका संघर्ष और उनकी सादगी आज भी हजारों कार्यकर्ताओं और नागरिकों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सेवा और सम्मान पहुँचाने के अभियान को आगे बढ़ाएंगे कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा श्रद्धेय भगत सिंह कोश्यारी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *