भीमताल : हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले इन 13 जुवारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हार-जीत की बाजी लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले भीमताल पुलिस की गिरफ्त में

13 जुआरी गिरफ्तार, मौके से साढ़े चार लाख से अधिक धनराशि बरामद एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में अवैध जुआ / सट्टेबाजी आदि के विरुद्ध प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये है।

*उक्त आदेश के क्रम में श्री जगदीश चन्द्र, एसपी काइम ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में श्री संजीत कुमार राठौड थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व* में थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04/10/2025 को बाईपास रोड *भीमताल स्थित एक निजी टेंट हाउस परिसर में जुआ खेलते हुए 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार* कर थाना भीमताल में मु0अ0सं0- 61/25 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया एवं *पकडे गये व्यक्तियों से 4,51,500 रुपये की धनराशि बरामद* की गयी।

गिरफ्तारी-

1- संजय सिंह पुत्र किशन सिंह 2- बृजमोहन पुत्र स्व० राजेन्द्र सिंह, 3- सदीप सिंह पुत्र नन्दन सिंह, 4. गौरव पुत्र विपिन चंद्र, 5. घनश्याम पुत्र घनानन्द, 6. पंकज कुमार पुत्र नन्द किशोर, 7. धीरज पुत्र वंशीधर, 8. हिम्मत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, 9. अंकित पुत्र सुन्दर लाल, 10. मोनू पाण्डे पुत्र जगदीश चन्द्र, 11. साहिल रायत, 12. कुन्दन सिंह पुत्र कुवंर सिंह, 13. प्रदीप पुत्र जीवन चन्द्र निवासीगण भीमताल जिला नैनीताल।

 

बरामदगी-

52 ताश पत्ती व 2 लूडो daise मय डिब्बी और 4,51,500 रुपये बरामद किया गया।

 

पुलिस टीम-

1- थानाध्यक्ष श्री संजीत कुमार राठौड

2- उ0नि0 श्री महेन्द्र राज सिंह

3- अ0उ0नि0 गणेश सिंह राणा

4- कानि० ललित आगरी

5- कानि० विरेन्द्र सिंह

6- कानि० जगजीत सिंह

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement