आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 200, चूनाखान बैलपड़ाव में चौथे दिन बड़े मुकाबले खेले गए, वर्षा के कारण मैच स्थगित,

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

चूनाखान, बैलपड़ाव (जनपद नैनीताल) की आप्टिमम टेनिस एकेडेमी में आयोजित आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 200 का चौथा दिन रहा। विभिन्न आयु वर्गों में सीनियर टेनिस खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।कल रात खेले गए फ्लडलाइट मैच में देहरादून के तुषार शर्मा और दिनेश नागपाल ने नैनीताल के अमर जगाती और सुमित तिवारी को 45+ डबल्स इवेंट में 6-1, 6-1 से पराजित किया। 35+ क्वार्टरफाइनल में स्वर्णदीप सिंह ढोडी व फरीद उस्मानी ने अक्षय बिष्ट और भारत बंधाना को 6-0, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 55+ सिंगल्स फाइनल में दिल्ली के राज दत्त ने नैनीताल के अमित जोशी को 6-3, 6-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।आज प्रातःकाल पर वर्षा के चलते खेले गए मैचों में 55+ डबल्स में अमित जोशी एवं सिवेश्वर सिंह ने अपने विरोधियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं 45+ सिंगल्स फाइनल में स्वर्णदीप सिंह ने डी.सी. सुयाल को 6-0, 6-0 से मात दी। 65+ सिंगल्स में राजेंद्र सिंह मेहता और हुकूम सिंह बिष्ट ने क्रमशः सेमीफाइनल में प्रवेश किया।40+ सिंगल्स फाइनल में फरीद उस्मानी ने नैनीताल के आदित्य चौबे को 6-2, 6-0 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। अपरान्ह में मौसम खराब होने के कारण शेष मैच स्थगित कर कल सुबह 7 बजे से पुनः शुरू किए जाएंगे।टूर्नामेंट सचिव अविनीश रस्तोगी ने बताया कि लगातार वर्षा के कारण सभी कोर्ट्स पर मैचों के समय में बदलाव हुआ है। खेल परिसर में कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय निवासी मैचों का आनंद लेते नजर आए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement