सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में जांच तेज, SSP ऊधम सिंह नगर समेत चार पुलिस अधिकारियों को SIT का नोटिस

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। सुखवन्त सिंह आत्महत्या मामले में उत्तराखंड पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए बयानों को गंभीरता से लेते हुए SIT ने 7ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित तीन उपनिरीक्षक और एक अपर उपनिरीक्षक को पूछताछ एवं बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई मामले को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से जांचने की दिशा में अहम मानी जा रही है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार आत्महत्या से पहले सामने आए वीडियो और परिजनों के आरोपों के आधार पर यह कदम उठाया गया है। जांच के दायरे में न केवल पुलिस अधिकारियों की भूमिका, बल्कि मृतक द्वारा लगाए गए भूमि धोखाधड़ी के आरोप भी शामिल किए गए हैं। इसी क्रम में रजिस्ट्रार कार्यालय, तहसील कार्यालय और संबंधित बैंकिंग लेन-देन के रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए विभिन्न बैंकों को भी नोटिस भेजे गए हैं, ताकि दस्तावेजों और वित्तीय ट्रांजेक्शन की वास्तविकता की गहन पड़ताल की जा सके। SIT के सदस्य एवं पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति ने बताया कि प्रकरण से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों को कब्जे में लेकर उनका सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए विशेषज्ञ टीम द्वारा कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तकनीकी इनपुट्स का निरंतर विश्लेषण किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement