देहरादून में कश्मीरी युवकों से मारपीट, दुकानदार हिरासत में

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में सामान खरीदने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां कश्मीर के रहने वाले दो युवकों के साथ एक स्थानीय दुकानदार द्वारा गाली-गलौच और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक के सिर पर चोट आने के बाद मामला संवेदनशील बन गया, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को दोनों युवक एक दुकान से सामान खरीदने पहुंचे थे, इसी दौरान दुकानदार से कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दुकानदार ने युवकों के साथ मारपीट की, जिससे एक युवक घायल हो गया। बताया गया कि दोनों युवक छुट्टियों में कश्मीर से अपने पिता के पास आए थे, जो पौंटा साहिब में किराए पर रहते हैं और आसपास के क्षेत्र में फेरी लगाने का काम करते हैं। युवक अपने पिता के काम में सहायता कर रहे थे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कोतवाली विकासनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नामजद मुख्य आरोपी संजय यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement