मौसम का डबल असर, आज पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़े बर्फबारी के आसार, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हल्द्वानी/देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी और आसपास के जिलों में तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिनभर मौसम अस्थिर बना रह सकता है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। विशेष रूप से 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना अधिक है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वाले पर्यटकों को मौसम की ताज़ा जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *