दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
24 अप्रैल 2026 को एमआईईटी कुमाऊँ में आयोजित दो दिवसीय बिजनेस समिट का प्रथम दिवस अत्यंत उत्साह, ज्ञानवर्धक सत्रों और नवाचार से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामयी उद्घाटन सत्र के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रो. एन. सी. लोहनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में यूसीबी के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम में संस्थान के गणमान्य व्यक्तियों में प्रबंध निदेशक डॉ. बी. एस. बिष्ट, निदेशक डॉ. तरुण कुमार सक्सेना, एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन के सीईओ डॉ. कमल रावत, प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष श्री तारा दत्त तिवारी सहित सभी संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे उद्घाटन सत्र के पश्चात “उद्यमशील मानसिकता के निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका” विषय पर एक प्रभावशाली पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीन डॉ. महेंद्र राणा, दून कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक श्री पल्लव साह, एमयूवाई के इन्क्यूबेशन मैनेजर श्री दीपक जोशी, एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन के सीईओ डॉ. कमल रावत तथा एसेन्सिस टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. सुधीर पंत ने अपने विचार साझा किए।
इसके बाद विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र में डॉ. सुधीर पंत ने “विचारों को स्केलेबल वेंचर में कैसे परिवर्तित करें” विषय पर छात्रों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के अगले चरण में “स्टार्टअप स्नैपशॉट्स” के अंतर्गत विभिन्न नवाचारपूर्ण स्टार्टअप्स ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिनमें प्लांट ऑर्बिट्स (एग्री-टेक), ईको मी (सस्टेनेबल लाइफस्टाइल), डिजीफ्लॉक्स (डिजिटल मार्केटिंग), दिव्या डैंगल्स (ऑर्गेनिक/हैंडमेड उत्पाद), हिल क्रॉप्स (कृषि/ऑर्गेनिक फार्मिंग) तथा भूमि हिल नेचुरल्स (प्राकृतिक/हर्बल एवं वेलनेस उत्पाद) शामिल रहे दिन के अंत में बूट कैंप सत्र का आयोजन किया गया, जिसे डॉ. कमल रावत और डॉ. वात्सल्य शर्मा ने संचालित किया। इस सत्र में प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान और उद्यमिता से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए समग्र रूप से एमआईईटी कुमाऊँ में आयोजित बिजनेस समिट का प्रथम दिवस छात्रों के लिए प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक और नवाचार को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ।


