उत्तराखंड : नेपाल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा…बारात की बस 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

झूलाघाट सीमा से सटे बैतड़ी में देर रात हुआ हादसा, ओवरलोडिंग को बताया जा रहा मुख्य कारण

पिथौरागढ़: भारत-नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट कस्बे के पार नेपाल के बैतड़ी जिले में गुरुवार (5 फरवरी) देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत नाजुक होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है जानकारी के अनुसार, बस बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका-7 भवने गांव से दुल्हन को लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही थी। रास्ते में पुरचुंणी के बड़गांव मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, नेपाल एपीएफ और पुलिस (प्रहरी) की टीम ने रात के अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू के मुताबिक, 6 बारातियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। 5 ने डडेलधुरा अस्पताल में और 2 ने कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायल बारातियों का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में जारी है, जबकि गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है।हादसे में जान गंवाने वालों में केशव राज जोशी (40), अशोक राज जोशी (13), बसंत राज जोशी, बिष्णु दत्त जोशी (41), नरेश राज जोशी (42), बिशन दत्त जोशी (17), दीपक जोशी (28), किशन जोशी (46) सहित अन्य शामिल हैं, जो अधिकतर बजांग जिले के विभिन्न गांव पालिकाओं के निवासी थे इसके आलावा मोहन देव भट्ट (60) बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी, केशव भट्ट (27) बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी, बसंत राज रतला (40) निवासी बजांग जय पृथ्वी नगर पालिका, पुष्पा अवस्थी (40)निवासी बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका, सुशील जोशी बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका निवासी शामिल हैं।बस चालक विरेंद्र बुढा (निवासी कंचनपुर, भीमदत्त नगरपालिका-7) हादसे में सामान्य रूप से घायल हुआ है। उसे पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है प्रथम दृष्टया हादसे का कारण बस की ओवरलोडिंग बताया जा रहा है। आशंका है कि अधिक सवारियों के कारण बस चढ़ाई पर संतुलन नहीं बना सकी और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है सीमा पार हुए इस दर्दनाक हादसे से दोनों ओर के क्षेत्रों में शोक की लहर है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और कई परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *