दीपक अधिकारी

हल्द्वानी
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी एवं कुलदीप तड़ियाल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में पिछले तीन वर्षों में हुई 6084 मौतें अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय हैं। इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि कहीं लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके उन्होंने कहा कि कुमाऊँ मंडल सहित उत्तराखंड के हजारों लोग उपचार के लिए इस अस्पताल पर निर्भर रहते हैं, इसलिए यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत और व्यवस्थित करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही राज्य के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाना चाहिए, ताकि आम जनता को बेहतर और समय पर उपचार मिल सके सरकार को चाहिए कि अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर करे, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करे, जिससे भविष्य में इस प्रकार की चिंताजनक स्थितियां उत्पन्न न हों।





