हल्द्वानी : डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग ने शराब की कई दुकानों में की छापेमारी

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत संचालित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों से लगातार प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा आबकारी विभाग को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बुधवार को आबकारी विभाग की टीम हल्द्वानी द्वारा देशी मदिरा दुकान काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, लोहरियासाल व अन्य देशी मदिरा दुकानों के साथ ही विदेशी मदिरा दुकान काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, कुसुमखेड़ा व अन्य कुल 12 मदिरा की दुकानों में छापेमारी कार्यवाही करते हुए गहनता से निरीक्षण किया गया। आबकारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र बिष्ट के निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाई गई जिसमें स्टॉक रजिस्टर न भरा जाना, सीसीटीवी कैमरा ऑफ पाया जाना, मदिरा के नये रेटों का अंकन रेट लिस्ट में न पाया जाना आदि कमियां पाई गई जिसपर दुकानों के चालान की कार्यवाही की गयी और प्रशमन हेतु कार्यवाही की संस्तुति जिला आबकारी अधिकारी, नैनीताल के समक्ष प्रस्तुत की गयी है इस दौरान सभी मदिरा दुकान विक्रेताओं और अनुज्ञापियों को सख्त निर्देश दिये गये कि निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करें एवं अन्य अनियमितताओं को तत्काल ठीक करें, अन्यथा पुनः चालानी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद जोशी एवं प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर कांडपाल उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *