हल्द्वानी: “नगर के नायक सम्मान समारोह” में समाजसेवा व संस्कृति की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के इकपर्णिका, बिठौरिया नं० 1 में “नगर के नायक सम्मान समारोह” के अंतर्गत रामलीला से जुड़े कलाकारों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मान हेतु एक भव्य संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, सांस्कृतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल आलोक पांडेय रहे, जबकि सेवानिवृत्त सेना अधिकारी श्री तारा कांडपाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया इस अवसर पर महिला रामलीला की निर्देशिका श्रीमती भगवती बिष्ट, सह-निर्देशिका श्रीमती हेमा हर्बोला एवं पुनर्नवा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती लता बोरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड 46 के पार्षद श्री नवीन चंद्र जोशी एवं वार्ड 47 के पार्षद श्री दीपक बिष्ट की उपस्थिति भी रही समारोह में महिला रामलीला के पात्रों के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं उनकी सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, भोजन माताएं, वरिष्ठ नागरिक, शिक्षा सेवा से जुड़े लोग, बूथ अध्यक्ष, समाजसेवी एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर उस वर्ग के योगदान को पहचान देना रहा, जो निस्वार्थ भाव से सेवा एवं संस्कारों को आगे बढ़ा रहा है अंत में आयोजक श्री मनोज पाठक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *