दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
परिवार के घर में न होने का फायदा उठाकर चोटों ने छोटी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर 25 लाख के जेवरात पार कर लिए। जब परिवार वापस लौटा तो उन्हें घटना का पता चला जानकारी के अनुसार रामपुर रोड हरिपुर जमन सिंह निवासी फार्मेसिस्ट मनोज जोशी एक मई को परिवार सहित अपने गांव कोटाबाग गए हुए थे। इस बीच घर खाली होने का फायदा उठा चोरों ने घर में मंदिर में छिपाकर रखे 16 तोले सोने पर हाथ साफ कर लिया। सीसीटीवी में चोर घर का ताला तोड़ते नजर आ रहे हैं। वारदात में दो लोग शामिल दिख रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


